18 अगस्त 2014 - 13:02
कैरेंसी के बाद, अब दाइश ने जारी किया अपना पासपोर्ट।

सीरिया और इराक़ के कुछ भागों पर कंट्रोल कर लेने वाले आतंकी संगठ दाइश ने अपना पासपोर्ट जारी किया है।

अबनाः सीरिया और इराक़ के कुछ भागों पर कंट्रोल कर लेने वाले आतंकी संगठ दाइश ने अपना पासपोर्ट जारी किया है।
दाइश को किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है बल्कि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद की ओर से उसे आतंकी संगठन घोषित करते हुए उस पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं अतः इसका अर्थ यह है कि आतंकी संगठन की ओर से जारी होने वाले पासपोर्ट यात्रा के लिए प्रयोग नहीं किए जा सकते किंतु इसके बावजूद इस संगठन ने विश्व भर में युवाओं कि रिझाने तथा अपने कंट्रोल वाले क्षेत्रों में बुलाने के लिए पासपोर्ट जारी कर दिए हैं।
ब्रिटिश समाचार पत्र डेलीमेल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि दाइश ने अब तक 11 हज़ार से अधिक लोगों को पासपोर्ट जारी किया है और उन्हें अपनी नागरिकता भी दी है। आतंकी संगठन की ओर से जारी किए गए पासपोर्ट पर उसका झंडा छपा है और आतंकी संगठन का नाम लिखा हुआ है। पासपोर्ट पर यह वाक्य भी लिखा हुआ है कि यह पासपोर्ट रखने वाले को यदि को नुक़सान पहुंचा तो हम सेनाओं को हरकत में लाएंगे।
कुछ टीकाकार यह कहते हैं कि आतंकी संगठन ने मनोवैज्ञानिक युद्ध के तहत यह क़दम उठाया है।
इससे पहले लंदन में दाइश के समर्थकों ने जगह जगह पम्फ़लेट फेंके थे जिस पर लोगों को इस आतंकी संगठन के कंट्रोल वाले क्षेत्रों की ओर पलायन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था।